शुभचिंतको ने दी बधाई


सागर / मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत टीम के अहम सदस्य नरेंद्र डब्बू आठिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है,उन्हें अखिल भारतीय चडार-चिडार आठिया आदर्श विकास समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 दरअसल अखिल भारतीय चडार-चिडार आठिया आदर्श विकास समिति की बैठक सागर के समिति कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि सागर में आगामी फरवरी साल 2025 में चडार -चिडार महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें मेधावी छात्र प्रतिभाओं का सम्मान और समाजसेवा के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले समाज के लोगों को समाज रत्न और समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, इसके साथ ही समाज के शादी योग्य युवक -युवती का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस बड़े आयोजन के लिए अब समाज की कार्यकारिणी का सर्वसहमति से गठन किया गया है।

 *अखिल भारतीय चडार -चिडार कार्य समिति का गठन* 

     बैठक में सर्वसम्मति से भीकम अठिया  को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,कल्लू आठिया  खुरई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर शंकर लाल चडार बमनोरा को प्रांतीय अध्यक्ष, एवं नरेंद्र डब्बू आठिया जैसीनगर को प्रांतीय उपाध्यक्ष ,अश्विनी चडार टीकमगढ़  को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, एवं रामेश्वर चिडार त्योदा विदिशा को प्रांतीय अध्यक्ष, रजनी आठिया को महिला  प्रांतीय अध्यक्ष,  मनोहर लाल आठिया  खुरई ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


 नरेंद्र डब्बू आठिया को राजनीतिक के साथ अब सामाजिक संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

 बता दे की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर के रहने वाले नरेंद्र डब्बू आठिया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की टीम अहम  सदस्य माने जाते हैं, वर्तमान में बीजेपी एससी मोर्चा के जिला मंत्री और जिला सतर्कता समिति के सदस्य भी हैं।  वही अब सामाजिक संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके शुभचिंतको ने उन्हें बधाइयां दी है। नरेंद्र डब्बू आठिया ने बताया कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी ईमानदारी और बाखूबी भी के साथ निर्वाहन करेंगे


समिति की बैठक मेसमिति संस्थापक राजू चडार अध्यक्ष डॉ सीताराम आठिया महासचिव चरण सिंह आठिया उपाध्यक्ष मुन्ना लाल आठियां हेमलता चडार महिला जिला अध्यक्ष चुरामन आठिया चित्रर सिंह आठिया पुरा नी  मकरोनिया गुडू आठिया पुरानी मकरोनिया भगवानदास आठिया सिद्धगुआ मेहताब सिंह सोनपुर ,  दायाराम पंडा खुरई , शयाम लाल आठिया घनश्याम आठिया सोठिया हनुमत आठिया माल्थोन  मंगल सिंह जैसीनगर अरविंद आठिया जैसीनगर ब्लाक प्रमुख कुमारी प्रियंका  आठिया रहली अर्मेंद्र आठिया बगियापोर सागर कृष्ण कुमार आठिया पुरानी सदर राजकुमार चडार ब्लॉक अध्यक्ष सागर रामसेवक चडार   हेमंत आठिया पत्रकार मीडिया प्रभारी सागर आदि उपस्थिति रहे ।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES