सावन में भक्त की अनोखी चिट्ठी: भोलेनाथ से मांगी शादी की मुराद,लिख डाला भोलेनाथ को पत्र
सावन का महीना चल रहा है, और इस पवित्र समय में भक्तगण अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्रत रख रहे हैं। कांवड़ यात्री सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भोलेनाथ के पास अपनी फ़रियाद लेकर आते हैं। सोशल मीडिया पर कई कांवड़ यात्रियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां वे अलग-अलग तरीकों से अपनी मनोकामना पूरी करवाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कोई भारी कांवड़ उठाकर भोलेबाबा के पास जा रहा है, तो कोई श्रवण कुमार की तरह अपने माता-पिता को कांवड़ में बिठा कर ले जा रहा है।

सावन के इस भक्तिपूर्ण माहौल में, एक शख्स ने भोलेनाथ को चिट्ठी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस युवक ने चिट्ठी में अपनी समस्या भोलेनाथ को बताई है। युवक शादी ना होने की वजह से परेशान था और कई कोशिशों के बावजूद भी उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसलिए, उसने अपनी फ़रियाद भोलेनाथ को चिट्ठी के माध्यम से भेजने का फैसला किया।

चिट्ठी में युवक ने भोलेनाथ से शादी करवाने की गुजारिश की है। उसने लिखा कि कई प्रयासों के बावजूद उसे शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है। ना तो उसकी लव मैरिज हो पा रही है और ना ही अरेंज मैरिज। आखिरकार, युवक ने आखिरी उम्मीद के रूप में भोलेनाथ को पत्र लिखा। उसने भोलेनाथ से अनुरोध किया कि किसी लड़की की मति फेर दें ताकि वह उसके साथ शादी कर ले।

इस अनोखी चिट्ठी को पढ़कर लोग हंसने से खुद को रोक नहीं पाए। यह चिट्ठी सावन के इस पवित्र महीने में भक्तों की आस्था और विश्वास का एक अनोखा उदाहरण बन गई है।


Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES