//संवाददाता मनीष लोधी//

शाहगढ़ व्यापारियों ने किया पुलिस थाने का घेराव
एसडीओपी शिखा सोनी मौके पर

सागर जिले के शाहगढ़ से बड़ी खबर आ रही है जहा बीते रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात अपराधी चोरी की मनसा से बीते रात रमेश गुप्ता के घर घुस गए जब रमेश गुप्ता को संदूक खोलने की आवाज आई तो उन्होंने पत्नी को जगा कर देखा तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से दोनो पति पत्नी पर हमला कर दिया।
हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया 
फिलहाल बंसल हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
घटना से अक्रोसित नगरवाशियो और व्यापारियों में काफी ज्यादा आक्रोश है और बाजार बंद कर अपना विरोध और रोष दर्ज कराया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना से गुस्साए व्यापारियों ने थाना शाहगढ़ का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की।
मौके पर पहुंची एसडीओपी शिखा सोनी से लोगो ने जल्द करवाही की मांग की।
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना शाहगढ़ प्रभारी तत्काल घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच की।
डॉग स्कॉट सागर और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसे पुलिस ने जांच के कारण फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया है।
आपको बता 
दे की बीते कई दिनों से शाहगढ़ में लगातार बड़ी अपराधिक और चोरी की घटनाए घट रही है जिनको रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
बीते चार दिन पूर्व नवालिक स्कूल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था की बीते रात ये फिर एक बड़ी बारदार हो गई।
पुलिस की कार्यशैली को देख कर ऐसा लगता है की शाहगढ़ पुलिस अपराधियो के सामने बेबस और अपराधी बेखौफ है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES