घर में फंदे पे झूलत मिलो युवक को शव
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्राम पथरिया जाट के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने देखा तो तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार विशाल पिता जगन्नाथ तिवारी उम्र 22 साल निवासी पथरिया जाट ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ब्रजेश तिवारी ने बताया कि मृतक आटो चलाने का काम करता था। वह घर आया और खाना खाने के बाद सोने चला गया।
तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो रस्सी काटकर नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES