सागर में पूर्व सीएम कमलनाथ बोले मप्र की जनता शिवराज सिंह खो विदा कर रई है,आप बहुत अच्छे एक्टर हैं, मुंबई जाये और एक्टिंग करे



सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सागर पहुंचे। उन्होंने सागर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समर्थन में नमक मंडी परिसर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह कहते थे कि मैं एक लाख युवाओं को रोजगार दूंगा। तब मैंने उनसे कहा था कि आप एक लाख छोड़िए जो बैकलॉग और रिक्त पद पड़े हैं, उन्हें ही भर दीजिए। आपको शिवराज जी की नियत को समझना होगा।


उन्होंने पिछले कुछ महीनों में ढाई हजार घोषणा करने का काम किया है और चुनाव के समय इनकी घोषणाओं की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लग गई। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह को मप्र की जनता विदा करेगी। लेकिन शिवराज सिंह जी परेशान मत होइए, जनता तो आपको मप्र से हटा रही है। आप तो बहुत अच्छे एक्टर हैं मुंबई जाइएगा और एक्टिंग करिएगा। साथ ही मप्र का नाम रोशन करिएगा। आप बेरोजगार नहीं रहेंगे। आपका तो मुंबई में रोजगार भी पक्का है।

कांग्रेस सरकार ने सागर के 80 किसानों का कर्जा माफ किया था

सभा में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 15 महीने की हमाारी सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया था। सागर में 80 हजार 500 किसानों का 355 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारी सोच है कि किसानों की जेब में पैसा पहुंचे। वहीं भाजपा सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से बहनें लाड़ली नहीं थी, लेकिन चुनाव आते ही बहनें लाड़ली हो गईं। उन्हें लगता है की माता-बहनों को क्या जानकारी होगी। हम उन्हें प्रलोभन दे देंगे और वह हमें वोट दे देंगी। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीने सम्मान राशि देंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपए में देने का काम करेंगे। 17 तारीख को होने वाला चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं है। यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और आप भविष्य के रक्षक हैं। आपको इसकी रक्षा करनी है।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES