सागर में BJP प्रत्याशी ने बाजार में करी खरीदी
सागर। इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। प्रमुख दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। लेकिन त्योहारों के बीच वह प्रचार के साथ परिवार को भी समय दे रहे हैं। शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन प्रचार से लौटने के बाद घर पहुंचे। जिसके बाद वे धनतेरस पर्व के चलते पत्नी अनुश्री जैन के साथ स्कूटी पर सवार होकर बड़़ा बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद ज्वेलरी शॉप पर गए। जहां भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी के चित्र का चांदी का सिक्का खरीदा।


बाजार में प्रत्याशी को खरीदी करते देख लोग पहुंच गए। उन्होंने उनके इस अंदाज के साथ सेल्फी ली। वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कहा कि धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरी से यही कामना है कि सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। मैं कई वर्षों से लगातार धनतेरस पर खरीदारी करने परिवार के साथ आता हूं। धनतेरस पर खरीदारी करना हमारी सनातन परंपरा है। साथ ही उन्होंने लोकल दुकान से खरीददारी करने की लोगों से अपील की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पार्षद रूबी पटेल, प्रासुक जैन, श्रीकांत जैन आदि मौजूद थे।
पालकी यात्रा में शामिल हुई प्रत्याशी
इधर, जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन कोतवाली घाटी वाले रोड पर पहुंची। जहां उन्हें भगवान कुबेर महाराज की पालकी यात्रा मिली। जिसे देख वह पालकी यात्रा में शामिल हुईं। भगवान कुबेर के दर्शन कर क्षेत्र के विकास की कामना की। साथ ही चकराघाट वार्ड में राधावल्लभ जानकी रमण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES