शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा से अनुष्का और श्रष्टिका का हुआ सुपर 100 में चयन
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य बी एल प्रजापति के निर्देशन में ग्रीष्म कालीन अवकाश में उच्च माध्यमिक शिक्षक(भौतिकी) व्ही के जैन द्वारा विद्यालय में अल्प समय में सुपर 100 की तैयारी कराई गई। छात्राओं ने कड़ी मेहनत की, परिणामस्वरूप दो छात्राएं सुपर 100 में चयनित हुईं।
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा से सुपर हंड्रेड 2023 की परीक्षा में नीट की तैयारी हेतु कु अनुष्का जैन पुत्री डॉ पवन कुमार जैन एवं क्लैट की तैयारी हेतु कु श्रष्टिका मिश्रा पुत्री देवीशरण मिश्रा ( डॉ प्रेमनारायण मिश्रा बंधा की नातिन) का चयन हुआ।
मार्गदर्शक व्ही के जैन और छात्राओं की कड़ी मेहनत और परिश्रम से दोनों छात्राएं उक्त परीक्षा में सफल होकर उज्ज्वल भविष्य के पथ पर अग्रसर हुईं। 
प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने मार्गदर्शी शिक्षक , छात्राओं और अभिभावकों को अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की। अंत में संस्था प्राचार्य ने कहा कि हमारे विद्यालय के समस्त शिक्षक पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से हमेशा कार्य करते हैं और इसी प्रकार करते रहेगें ताकि हमारा विद्यालय एक रोलमोडल बन सके।
RNVLive NEWS WEB SERVICES

Post a Comment

और नया पुराने