छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

जांजगीर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में विचाराधीन कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी बाद जेल प्रबंधन के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है। मामला जांजगीर जिला अस्पताल का है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में दुर्गा प्रसाद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि जेल में दुर्गा प्रसाद की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से देर रात जेल प्रहरियों को चकमा देकर वह अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डयूटी पर तैनात जेल प्रहरियों ने इसकी जानकारी जेल प्रबंधन और पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES