छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

भुवनेश्वर - ओडिसा में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते थे। इसके बाद ये फैसला लिया गया है। नए मंत्री 5 जून यानी कल शपथ लेंगे।ओडिशा के राजनीतिक परिदृश्य में अचानक एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जैसे ही सूर्य नारायण पात्रो ने ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा, इसके बाद सभी मंत्रियों ने राज्य मंत्रिमंडल से रिजाइन दे दिया।

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं. इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसी बीच विवादों में आने वाले नेताओं की वजह से सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे। लिहाजा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मंत्रियों ने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंपा। अब बताया जा रहा है कि नए मंत्री रविवार सुबह करीब 11.45 बजे शपथ ले सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES