छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। सटोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है। सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने 11 सटोरियों को गिरफ्तर किया है। उनके कब्जे से 37,550 रुपए और सट्टा पट्टी जब्त की गई है। यह कार्रवाई रायपुर के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम ने सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर एवं खमतराई क्षेत्र में सट्टा संचालन करने वाले कुल 11 सटोरियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नगदी रकम 37,550/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त की गई। सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 4क जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

01. राकेश कन्नौजे पिता दुर्योधन कन्नौजे उम्र 40 साल निवासी कांशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. श्याम ताण्डी पिता गोपाल ताण्डी उम्र 42 साल निवासी नेहरू नगर कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

03. अरूण सोनी पिता परमेश्वर सोनी उम्र 40 साल निवासी गांधी मैदान कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

04. दीपक क्षत्री पिता लोचन क्षत्री उम्र 26 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

05. विकास साहू पिता हीरा लाल साहू उम्र 42 साल निवासी रोटरी नगर हीरापुर थाना आमानाका रायपुर।

06. विकास सिंह पिता स्व0 विजय प्रताप सिंह उम्र 49 साल निवासी शिव मंदिर के पीछे कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

07. गोपाल ताण्डी पिता सुंदर ताण्डी उम्र 28 साल निवासी कैलाशपुरी हनुमान मंदिर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

08. आकाश बैरागी पिता छगन लाल बैरागी उम्र 25 साल निवासी पंडरी बाजार थाना सिविल लाईन रायपुर।

09. शेख फरीदू पिता शेख मोहम्मद उम्र 40 साल निवासी राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

10. मुकेश साहू पिता कुमार साहू उम्र 30 साल निवासी बढ़ईपारा आरा मील के पास थाना आजाद चैक रायपुर।

11. एम. राजू पिता स्व0 एम. सूर्यकृष्णा उम्र 37 साल निवासी इंदिरा नगर तेलगु मोहल्ला थाना खमतराई रायपुर।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES