छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायगढ़ जिले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। उसकी पुलिस को तलाश थी, मगर कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में प्रेमनगर निवासी सतीश समझदार ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर 2021 को वह रात के वक्त घर में था। उसी समय त्रिनाथ उर्फ सोनू यादव(30) घर पर आया और घर के बाहर से ही गाली-गलौज करने लगा। गाली सुनकर वह जैसे ही बाहर गया उसने सतीश को भी गाली दी। इसके बाद धारदार हथियार से सतीश के गर्दन में वार कर दिया। जिससे सतीश घायल हो गया था।

हत्या के प्रयास का मामला हुआ दर्ज

बताया गया कि इस सब की जानकारी जब सतीश के परिजनों को लगी,तो वह भी घर से बाहर आए और त्रिनाथ को रोकने लगे। इस पर त्रिनाथ ने उन्हें भी गाली दी। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी थी। सतीश की इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

आदतन बदमाश है आरोपी

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्रिनाथ की तलाश शुरू की थी, लेकिन वह फरार था। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में पुलिस को यह भी पता चला था कि त्रिनाथ आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ कापू थाने में भी डकैती का केस दर्ज है। इस बीच पुलिस को पता चला कि वह खम्हार के पास देखा गया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES