छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 
बालोद - जिले में बुधवार सुबह ट्रेन की पटरी पर महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला के बेटे का निधन हो गया था। जिसके बाद से वो काफी बीमार व परेशान चल रही थी, इसी कारण महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया होगा। इस हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मरकटोला निवासी साम बाई निषाद का शव बुधवार सुबह गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर लोगों ने पड़ा देखा। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। इस हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला के बेटे का निधन हो गया था। जिसके बाद से वो काफी बीमार व परेशान चल रही थी। इसी कारण महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES