छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

सरगुजा। जिले में नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। तीन नकाबपोश युवकों ने कट्टे की नोक पर कांग्रेस नेता और व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के दुकान व घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे केवल महिलाएं थी। डकैतों ने घर की महिलाओं के जेवर और कैश लूट लिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे कांग्रेस नेता सुरेंद्र अग्रवाल घर में नहीं थे। घर में केवल महिलाये थी। इसी बीच हथियारबंद डकैत दुकान में घुसकर पहले सुरेंद्र अग्रवाल की पत्नी के सिर पर कट्टा अड़ा कर गले से सोने की चैन और कान की बाली लूटी। इसके बाद बहू के गले से सोने की चैन और कान की बाली और 50 हजार से ज्यादा कैश लूटकर फरार हो गए। इस पूरे वारदात के दौरान दो युवक लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। वही बाइक सवार तीसरा व्यक्ति बाहर पहरा दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाहर निकले और बाइक में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES