छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

कांकेर। जिले में सुबह BSF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम उज्जवल नंदी है जो पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है। वह BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कांकेर SP शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी। सुबह करीब 6 बजे सभी जवान बैरक से बाहर थे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव पड़ा था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES