छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायगढ़। जिले में रायगढ़ कलेक्ट्रेट में युवक ने जहर खाकर लिया। युवक ने चाचा के साथ जमीनी विवाद के चलते ये कदम उठाया। जहर खाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई और वह जमीन में गिर पड़ा। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहा उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना गुरूवार दोपहर 3 बजे के आस पास की है।

जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिम चंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे दुखी होकर युवक दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने चूहे मारने की दवाई निकाली और पी गया। जहर पीते ही उसके मुँह से झाग निकलने लगे। इसके बाद मौके पर पाउजूद लोगो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES