छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

कोरबा। जिले में बहन के साथ हुए झगड़े की वजह से 13 वर्षीय युवती ने मौत को गले लगा लिया। मृतिका युवती का अपनी बड़ी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखा तब उनके होश उड़ गए। घटना सर्वमंगला नगर चौकी अंतर्गत शांतिपारा की है।जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम कंचन था। वह छठी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद कंचन ने पढ़ाई छोड़ दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कंचन का अपनी बड़ी बहन के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हुआ था। कमरे में जाने के बाद उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घर के सदस्यों ने इससे पहले उसे आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर झरोखे से देखा गया। पिता मंगल सिंह मरकाम ने बताया कि बाद में दरवाजा तोड़कर उसके शव को निकाला गया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES