संवाददाता सतीश कुमार रजक

नेहरू युवा केंद्र द्वारा हुवा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
          बकस्वाहा के बुधवारा बाजार वार्ड नंबर 07 में नेहरू युवा केंद्र द्वारा  कैरियर गाइडेंस, कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में युवाओं को कैरियर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कारक्रम में मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित गणेश प्रजापति शिक्षक ने युवाओं को कंप्यूटर संबंधी जानकारी प्रदान की मार्गदर्शक इंजी देवकी नंदन गंधर्व ने युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी और समाजशेवी महेंद्र जैन साथी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने युवाओं को कौशल विकास की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक क्वार्डिनेटर भूपेंद्र सिंह पायक एवं राधा विश्वकर्मा ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES