छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने एड़का गौठान का किया निरीक्षण

नारायणपुर, 10 फरवरी 2022-कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत एड़का में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि गौठान में समूह की महिलाओ को लाभान्वित करने हेतु वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण के साथ बाड़ी और रेश़म पालन जैसे आयमुलक गतिविधिये से भी जोड़े। इस हेतु रेशम विभाग समूह की महिलाओं को रेशमपालन एवं टसर धागा उत्पादन करने का प्रशिक्षण प्रदान करें। कलेक्टर ने गौठान में ग्रामीणो और महिलाओं से भी बातचीत की औऱ गौठान की व्यवस्था को बेहतर करने सुझाव मांगे। ग्रामीणों ने गौठान में विद्युत कनेक्शन की मांग की, जिसे तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारी को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने गोठान परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने एड़का गौठान में बनाने वाले चारागाह का निरीक्षण किया। उन्होंने चारागाह में नेपियर घास लगाने के अलावा बाड़ी विकसित करने के निर्देश अधिकारियों का दिये। निरीक्षण के दौरान रेशम विभाग द्वारा 6 हेक्टेयर में लगाये गये अर्जुन के पौधों को भी देखा और इसकी बेहतर देख-रेख करने एवं इस कार्य मंे समूह की महिलाओं को जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने अर्जुन पौधो ंकी सिंचाई हेतु बोर खनन करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मंगली कावड़े, जनपद पंचायत सदस्य श्री बुधराम वड्डे, जनप्रतिनिधी श्री मंगलूराम कावड़े, सरपंच एड़का श्रीमती सुनीता मंडावी के अलावा सहायक संचालक रेशमपालन विभाग श्री आईके बागरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES