छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इसी बीच बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है। बता दे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र “उन्नति विधान” जारी कर दिया है।

‘उन्नति विधान’ में कांग्रेस के वादे
1. किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
2. जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
3. 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
4. बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
5. आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
6. सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
7. झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
8. ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
9. शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
10. संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
11. अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
12. कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES