तहसील ब्यूरो मनीष लोधी

किरण राव बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता, प्रोड्यूसर से एक मुलाकात:- राजेश यादव

किरण राव बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता, प्रोड्यूसर है अभिनेता सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी हैं, किरण राव किसी परिचय की मोहताज नही है फिर भी कुछ बातें हम उनके बारे में बताना चाहेंगे, इनका जन्म 7 नवंबर 1973 मैं बेंगलुरु, कर्नाटक राज्य भारत में हुआ। इन्होंने सैफिया कॉलेज मुंबई और विमेन जीमियां मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली से एम आनर्स में स्नातक मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की उपाधि ली है।
फिल्म जगत  में अब तक कि इनकी सुपरहिट फिल्में लगान, डेली बैली, धोबी घाट और पीपली लाइव जैसी फिल्मों को बतौर डायरेक्शन व प्रोड्यूस कर चुकी हैं। इन फिल्मों ने देश दुनिया में बहुत नाम कमाया, सुर्खियां बटोरी एवं लोगों के लिए बहुचर्चित और पसंदीदा फिल्म रही है। 

सामाजिक पहल* किरण राव सामाजिक कार्य को करने में भी रुचि रखती हैं एवं सामाजिक मुद्दों व कार्यों में भी अपना योगदान देती रहती हैं, वह कहती है जीवन को सरल सहज बना कर जीना पसंद करती हैं। जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है हमें अपने जीवन में चुनौतियों से सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए हर महिलाओं को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
सामाजिक क्षेत्र में योगदान* पानी फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से समृद्धि की और गांव के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के लिए
हमारा लक्ष्य है सूखा मुक्त और समृद्ध महाराष्ट्र बनाना दशकों से, सूखे ने महाराष्ट्र के हजारों गांवों को तबाह कर दिया है, जिससे प्यास, भूख, कर्ज, जबरन पलायन और फसलें सूख गई हैं। सैकड़ों गांवों की यात्रा करने और क्षेत्र के दिग्गजों से बात करने के बाद, हमने पाया कि यह संकट काफी हद तक मानव निर्मित है। यह जल और प्राकृतिक संसाधनों के कुप्रबंधन का परिणाम है, जो जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न अनिश्चितताओं के कारण और बढ़ गया है।
इस संकट के उन्मूलन के वैज्ञानिक समाधान जल संरक्षण, जल प्रबंधन और पर्यावरण बहाली के तरीकों में खोजे जा सकते हैं। ये प्रसिद्ध समाधान हैं, जो वर्षों से विशेषज्ञों द्वारा प्रचारित हैं। हालाँकि, इन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने में प्राथमिक बाधा गहरी जड़ें जमाने वाली सामाजिक दरारों में है। जाति, धर्म, राजनीतिक जुड़ाव और लिंग के विभाजन ने समुदायों को इस मुद्दे के मालिक होने और इसे एक साथ हल करने में उद्देश्य खोजने से रोका है।

पानी फाउंडेशन में, हम सामूहिक कार्रवाई की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास करते हैं। हमें विश्वास है कि ग्राम समुदाय को एक साथ लाने वाला व्यापक जन आंदोलन ही इस संकट का सामना कर सकता है। हमारा मिशन सामाजिक एकता को बढ़ावा देकर और सिद्ध समाधानों और प्रौद्योगिकियों को पैमाना प्रदान करके सूखा मुक्त और समृद्ध महाराष्ट्र बनाना है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव* अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त बहुचर्चित सामाजिक कार्यकर्ता बक्सवाहा जिला छतरपुर से खास मुलाकात के दौरान चर्चा में पिछले दो दशकों से सामाजिक क्षेत्र में योगदान और भारत में वायु प्रदूषण, कचरे का प्रबंधन, बढ़ रही पानी की कमी, गिरते भूजल जल प्रदूषण और वनों की अंधाधुंध कटाई, वन संरक्षण , जैव विविधता के नुकसान पर चिंता व्यक्त की साथ ही यह भी अपील की कि हमारे *राष्ट्रीय जंगल बचाओ अभियान भारत* के प्रयासों और सामाजिक समस्याएं एवं चुनौतियों पर भी प्रकाश डालें।

इस दौरान जगत विजन मासिक पत्रिका* जन सरोकार के मुद्दों को बेबाक तरीके से उजागर करने वाली मासिक पत्रिका जिसमें हीरा के लिए 215875 पेड़ों की कटाई पर उतारू मध्यप्रदेश सरकार के विशेषांक जिसमें पर्यावरण विकास वनाम विनाश पर विस्तार रुप से ग्राउंड रिपोर्ट स्टोरी का विस्तृत विवरण वाली पत्रिका को भेंट किया। किरण राव के द्वारा "जगत विजन" को सामाजिक पैरवी के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES