म. प्र. काग्रेंस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी की सहमति से फिशरमेन ( मछुआ ) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव भवरिया की अनुशंसा पर आल इंडिया फिशरमेन( मछुआ ) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टी एन प्रथापन के अनुमोदन से मछुआ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकरणी की घोषणा की गई। जिसमें 5 उपाध्यक्ष 7 महासचिव 3 सचिव व 1 कोषाध्यक्ष के साथ 31 कार्यकारिणी सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित की गई हैं। नव नियुक्त कार्यकारिणी में सागर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोवर्धन रैकवार को मछुआ कांग्रेस का पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। श्री रैकवार की  नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन रैकवार को बधाई दी हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES