छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मास्क को लेकर फिर से सख्ती शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख चौक – चौराहों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि आज जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वालों को समझाईश दी गई। इसके साथ ही उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया जा रहा है। आज विभिन्न जोनों में 791 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 63090 रूपए का जुर्माना किया गया। बिना मास्क पहने मिले लोगों पर लोकस्वास्थ्य जनजागरण अभियान के रूप में समझाईश देने सहित जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES