छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

बिलासपुर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अगवाकर उससे दुष्कर्म किया गया। लड़की तीन माह से लापता थी। परिजन और सामाजिक संगठन उसे तलाश करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे। पुलिस जांच कर रही थी। टीमें बनाकर मध्य प्रदेश तक लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे पुलिस की नाक के नीचे ही बंधक बना रखा था। थाने से महज 5 किमी दूर लड़की को एक मकान से बरामद किया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। Also Read - साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे हारा भारत, टेस्ट के बाद ODI सीरीज़ भी गंवाई पुलिस ने इस मामले में सरकंडा के माता चौरा के पास रहने वाले अविनाश साहू (22) को गिरफ्तार किया है। छात्रा करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी सहेली और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई, लेकिन, छात्रा नहीं मिली। तब उन्होंने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे रतनपुर, लोरमी व मध्यप्रदेश में उनकी तलाश करती रही। साइबर सेल की भी मदद ली गई। इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी फेसबुक, वॉट्सऐप में उसकी तस्वीरें भेजी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। Also Read - छत्तीसगढ़: दादा ने अपनी ही पोती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार बार-बार बदल रही थी छात्रा की लोकेशन पुलिस को खबर मिली थी कि छात्रा को मध्यप्रदेश में देखा गया है। लिहाजा, टीम बनाकर उसकी तलाश के लिए भेजा गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की को बताया गया है। वहां कोई और थी। छात्रा की लगातार लोकेशन बदल रही थी। रतनपुर में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली, तब पुलिस वहां भी उसकी तलाश कर रही थी। बाद में लोरमी क्षेत्र में उसका लोकेशन मिला। तब पुलिस लोरमी के आसपास के क्षेत्रों में भी उसे ढूंढती रही।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES