छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

बलौदाबाजार। जिले में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई तो मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी हे नातिन से पहली बार जबरदस्ती, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।

जानकारी के अनुसार दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने दूर के रिश्ते में लगने वाले अपने भांजे के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वही भांजे की 16 साल की बेटी भी थी। जिसे देखकर आरोपी की नीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया।

इससे वह काफी डर गई। इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया। उसके जाने के बाद भी लड़की ने डर के चलते किसी को भी नहीं बताया। इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई। डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला।

इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES