छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए बिना मास्क के घूम रहे लोगों को समझाइश देकर जुर्माना वसूला जा रहा है। नगर निगम ने राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले 1144 लोगों को विभिन्न चौक – चौराहों में समझाईश देकर कुल 80840 रूपए का जुर्माना किया।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि आज मास्क नहीं पहनने वालों को समझाईश देते हुए जुर्माना वसूला गया। आज विभिन्न जोनों में 1144 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 80840 रू. का जुर्माना नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की जोन टीमों ने जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से किया है।

निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चौक सहित मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 135 लोगों 11000 रू. जुर्माना किया। इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 88 लोगों पर 8100 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकरनगर चैक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर एवं अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 139 लोगो पर 8880 रू. जुर्माना किया। जोन 4 ने विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों में 103 लोगों पर 9400 रूपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 116 लोगों पर 8400 रू. का जुर्माना किया। जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 76 लोगों पर 7500 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 97 लोगों पर 9800 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 256 लोगों पर 7000 रू. का जुर्माना किया। जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 37 लोगों पर 2400 रूपये जुर्माना किया। इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 97 लोगों पर 8360 रूपये जुर्माना वसूला। आज कुल 1144 लोग बिना मास्क पहने मिले, उन पर कुल 80840 रूपये जुर्माना किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES