// शाहगढ़ तहसील ब्यूरो मनीष लोधी//

बण्डा - आज दिनांक 11 जनवरी 2022 दिन मंगलवार मंगल भवन बण्डा में ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री स्वादेश जैन गुड्डू भैया की उपस्थिति में नगर एवं ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुये कार्यक्रम में कांग्रेस की मजबूती हेतु सभी ने अपने विचार रखे और आगे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिए। सभा को स्वेदश जैन गुड्डू भैया, बण्डा विधायक तरवर सिंह बंटू भैया, श्याम सराफ, देवप्रशांत सिंह जनपद अध्यक्ष बण्डा, रणवीर सिंह, हनुमत प्रसाद पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। विधायक जी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है सभी युवाओं को आगे आना चाहिए

एवं भाजपा की झूठ फरेब की राजनीति को जनता के समक्ष उजागर करना चाहिये तथा किसानों, शिक्षित बेैरोजगारों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग के साथ भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार को जनता के सामने लाकर जनता को जागरूक करना है। गुड्डू भैया ने मंडलम् बूथ मैनेजमेंट का मंत्र दिया और आठ दिन के भीतर मंडलम् व बूथ कार्यकर्ताओं की लिस्ट बना कर जिला अध्यक्ष को अवगत करानें को कहा। बण्डा विधानसभा के अंतर्गत बण्डा व शाहगढ़ तहसील में तुषार एवं ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कर तीस हजार रूपया प्रति एकड़ मुआवजा दिया जावें जिसका ज्ञापन बडी संख्या मंे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बण्डा विधायक एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष के उपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बण्डा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर
 तुलसीराम पटेरिया, बण्डा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह छापरी, नगर अध्यक्ष संतोष सराफ,, धामौनी ब्लाक अध्यक्ष कुंजन सिंह पजनारी देवप्रशांत सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत बण्डा,वीरेन्द्र सिंह हिण्डोरिया, विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत सराफ,गौरव जैन उल्दन, भूपेन्द्र सिंह राजपूत एड., कुजविहारी पटेल एड., भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी, प्रशांत मिश्रा अध्यक्ष युवक नगर कमेटी कांग्रेस बण्डा, सुरेन्द्र सिंह लोधी अध्यक्ष युवक ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बण्डा, विनोद पटेल अध्यक्ष युवक ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमोनी,डी.पी.मिश्रा, ब्रजेश सिंह झागरी, संतोष मिश्रा पटौवा, महेन्द्र सिंह कंदारी,सतोष यादव बण्डा, कल्याण सिंह गूगरा, विनोद तिवारी सेसई, शंकर सिंह बम्हौरी, सुनील जैन मगरधा, शहीद खान बिनैका,राकेश जैन पड़वार, ओंमकार दुबे कंदवा, सुरेन्द्र सिंह बरा, गजराज सिंह ब्यालई ,जितेन्द्र सिंह पटौवा,नितिन वाजपेयी पटौवा, सुधीर श्रीवास्तव बण्डा, साहिल खटीक, अमर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह छापरी, दीपक टेंटवारा,शरद सिंह टेंटवारा,अमित सिंह कुल्ल,विशाल सिंह नीमोन, तखत सिंह नीमोन आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभा का संचाजन अशोक जैन पापेट ने किया

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES