छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। राजधानी पुलिस जुआरियों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है। लगातार दूसरे दिन भी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए पंडरी इलाके की दुबे कॉलोनी से 1 लाख 5 हजार 200 रुपए नगद के साथ ही 10 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़ाए जुआरियों में भाजयुमो का एक नेता भी शामिल है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ युवा दुबे कॉलोनी इलाके में जुआ खेल रहे हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम ने देर रात कॉलोनी में छापा मारा जिसमे दांव लगाते 10 युवकों को पकड़ा गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल था। वहीं कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार हुए लोगों में शेखर निसाद, अकबर खान, अब्राहम खान, चिंटू निषाद, विवेक पाल, हेमंत वर्मा, ऋषभ कुमार, नवीन वर्मा, सलमान अहमद, नूतन निषाद शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES