छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

खरसिया। चंद वर्षों पहले जिस अस्पताल के विरोध में हर कोई लिखता था। वहीं पटेल की टीम ने पूरी सजगता से सिस्टम को इतना व्यवस्थित कर दिया है कि विरोध में लिखने वालों की कलम ठिठक सी गई है।

मंत्री उमेश पटेल, बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ.दिलेश्वर पटेल और बीपीएम सूरज पटेल के सार्थक प्रयासों से सिविल अस्पताल खरसिया में दिनोंदिन सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। वहीं गुरुवार को नव पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय अग्रवाल के द्वारा सिविल अस्पताल में सिजेरियन कर सुरक्षित प्रसव करवाया गया।

उल्लेखनीय होगा कि अब तक ज्यादातर लोगों को सिजेरियन के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे उन पर बेतहाशा आर्थिक मार पड़ती थी। अनेक गरीब परिवारों को अपनी जमीन तक गिरवी रखनी पड़ती थी। परंतु अब बदले हुए हालातों में जब ग्राम तिऊर निवासी बोधन यादव की 25 वर्षीय पत्नी काजल यादव अपने तीसरे प्रसव के लिए सिविल अस्पताल पहुंचीं, जिनकी डिलीवरी डेट 22 नवंबर थी। डॉक्टर्स ने चेकअप कर जाना कि गर्भाशय में पानी के अभाव को लेकर वे नॉर्मल डिलीवरी की स्थिति में नहीं हैं। वहीं उन्हें लेबर पेन तक नहीं हो रहा था। ऐसे में डॉ.संजय अग्रवाल तथा टीम पटेल ने सिजेरियन करने का निर्णय लिया। गुरुवार को सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया गया। वहीं जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण स्वस्थ हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES