खंडवा में लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक पार्टी करने के लिए महिला से रुपए मांगे थे। महिला ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने कुल्हाड़ी से ने नाक काट दी।

मामला, शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र बमनगांव का है। 35 वर्षीय सोनू पति विनोद को घायल देख ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू ने बताया, आठ साल पहले उसके पति का देहांत हो चुका है। वह दो साल से प्रेमी लवकुश पटेल के साथ रह रही थी। लवकुश को शराब पार्टी करने की लत है।

शनिवार सुबह 9 बजे वह शराब पीकर घर आया। उसने मुझसे कहा कि मुझे पैसों की जरूरत है, पार्टी करना है। मैंने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद हमारे बीच झगड़ा हो गया। लवकुश ने मारपीट शुरू कर दी। मैंने शोर मचाया। आसपास वालों से मदद मांगी। इसी बीच लवकुश कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मेरी नाक कट गई।
सोनू ने बताया कि सुरगांव जोशी निवासी लवकुश पटेल गुर्जर समाज का है। जबकि, सोनू बलाई समाज की है और बमनगांव में रहती है। वह लवकुश से प्रेम करके धोखा खा गई। आए दिन जात-पात को लेकर गालियां देता है। सोनू के परिवार में एक बेटी व दो बेटे हैं। उसने पुलिस से मांग की है कि लवकुश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES