छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। राजधानी रायपुर का भी मौसम मंगलवार को बदल गया। रात 8 बजे के बाद तेज हवा चली, फिर गरज चमक के साथ बरसात हुई। राजधानी का तापमान पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा था। जिसकी वजह से ठंड कमजोर पड़ी थी और लोगों को राहत मिल रही थी। मौसम केंद्र ने ओलावृष्टि और बारिश के संकेत पहले ही दे दिए थे। राजधानी में मंगलवार को दिन में मौसम साफ था धूप भी खिली थी। शाम होते आसमान पर बादल छाने लगे। रात में तेज बारिश हुई। लोग इस बारिश में भींगने से बचते रहे। यहां देर रात तक बादल गरजे और बारिश होती रही।

ओलावृष्टि और बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के अनुसार राजस्थान से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका है। इसके प्रभाव से रायपुर व दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर को हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री था। पूर्वानुमान है कि बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा. हल्की- मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब रहेगा। बादल छटते ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी।

RNVLive NEWS WEB SERVICES

Post a Comment

और नया पुराने