छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

खरसिया। गर्ग परिवार की लाडली उषा अग्रवाल की द्वितीय पुण्य तिथि पर शनिवार को सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा एनआरसी के कुपोषित बच्चों को दूध फल बिस्किट ब्रेड टोस्ट सेनीटाइजर और मास्क का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय होगा कि पुण्यात्मा उषा अग्रवाल के पति सत्यनारायण अग्रवाल भुवनेश्वर द्वारा जरूरतमंदों को पिछले 2 वर्षों से कम्बल मच्छरदानियां एवं भोजन आदि जरूरत की सामग्रियां प्रदान की जा रही हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान मूक जरूरतों को समझते हुए गौ सेवा हेतु सब्जियों एवं भोजन का इंतजाम भी जगह-जगह किया गया था। नगर के अस्पताल कचहरी तथा अन्य चौक चौराहों पर गर्मी के दिनों में ठण्डे एवं शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए उन्होंने वाटर कूलर भी लगवाएं हैं। वहीं रोटरी तथा लायंस क्लब को मरीजों की सेवा के लिए व्हीलचेयर भी प्रदान की है। जाड़ों के मौसम में अनेक जगहों पर असहाय लोगों को कम्बल वितरण निरंतर करवाया जाता है।

▪️ ऐसा प्यार कहां..

बताना लाजमी होगा कि सदैव सहयोग के लिए तत्पर सत्यनारायण अग्रवाल का लगाव अपनी पत्नी से इतना अधिक है कि वे उनकी स्मृति को ही अपनी जीवनसंगिनी मानते हुए आज भी होटल में 2 टेबल बुक करते हैं और बिना भोजन किए वापस लौट आते हैं। वहीं उनके लिए बनवाया गया फ्लैट और उनकी पसंद से खरीदी गई कार आज भी ज्यों की त्यों छोड़ दी गई है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES