//रिपोर्टर बुंदेली दर्शन न्यूज़ जिला ब्यूरो उमरिया जय प्रकाश शर्मा //

जैविक कृषि को बढ़ावा देगी भाजपा सरकार: दिलीप पांडे*
किसान मोर्चा द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता

 उमरिया  =भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के तहत आज जिला भाजपा कार्यालय उमरिया में जैविक कृषि को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की उपस्थिति में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कीl पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है भाजपा मोदी और शिवराज सरकारl भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने बताया कि हमारी सरकार खेती को लाभ का धंधा बना रही है, 
किसानों को उन्नत किस्म के बीज खाद मिल सके इस निमित्त किसान कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैl किसानों के सम्मान में भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैl जैविक कृषि के संबंध में गुजरात के आनंद से आज जैविक कृषि को बढ़ावा देने और आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाl जिसका लाइव प्रसारण माननीय प्रधानमंत्री महोदय के द्वारा किसानों के नाम संदेश के माध्यम से किया जाएगाl किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी किसान हितैषी योजनाओं को हम गांव गांव तक ले कर जाएंगेl प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र तिवारी ने कहा कि जिले के समस्त किसानों से संपर्क करते हुए उन्हें भाजपा की रीति नीति से जोड़ा जाएगा l

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES