// रिपोर्टर नीरज चौबे//

बडामलहरा लोक निर्माण विभाग, 4 साल में भी बिजावर-बकस्वाहा सडक निर्माण कार्य अपूर्ण है    
जबकि, विभाग ने सडक बनाने के लिए 10 माह का निश्चित किया है। विभागीय उदासीनता से बिजावर, बडामलहरा व बकस्वाहा बि.खं. के हजारों ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं। बताया जाता है कि, बाजना-बकस्वाहा मार्ग में जगह-जगह गिट्टी पडी होनें से दुर्घटना की आशंका बनी है 

      वर्ष 2017-18 में बिजावर-बाजना-बकस्वाहा सडक निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। निर्माण ऐजेंसी लोक निर्माण विभाग की उदासीनता व लचर कार्यशैली से बीते 4 वर्ष में 49.2 किमी सडक का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका हैं। ग्रामीण बताते है कि, सडक की स्थिति काफी दयनीय है बिजावर से बाजना मार्ग पर बीच-बीच में डामरीकरण हुआ है। विभागीय लेट लतीफी का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। ठेकेदार ने कई दिन पहले सडक में गिट्टी फैला दी और काम बंद कर दिया ऐसी हालत में दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक खासे परेशान हैं।  

 बताया जाता है कि, 4 साल पहले बिजावर-बकस्वाहा सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी। विभाग की मानें तो ठेका पद्धति द्वारा 1395.87 लाख रुपये की लागत से बिजावर- बकस्वाहा 49.2 किमी सडक का निर्माण किया जा रहा है। 26 में 24 पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है। मलार तिराहा से ग्राम जगारा, कसेरा, बीरमपुरा तिलई से बकस्वाहा तक निर्माण कार्य अधूरा है। सडक में गिट्टी पडी है जिससे सुचारू रूप से आवागमन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि, निर्माणाधीन सडक में गिट्टी फैली होनें से कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES