छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

सारंगढ - वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा गांधी वार्ड में निर्दलीय कमलकांत निराला चाटु विजयी घोषित किए गए, उन्हें 617 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में कांग्रेस से सरिता शाखाराम मल्होत्रा को 328, भारतीय जनता पार्टी से सविता अरविन्द हरिप्रिया को 68, निर्दलीय सीमा सुरेश रात्रे को 199 एवं निर्दलीय उषा अनंत को 13 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-2 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमला किशोर निराला विजयी घोषित की गई, उन्हें 531 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से वंदना लहरे को 54 एवं निर्दलीय पूर्णिमा सम्मेलाल कुर्रे को 308 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-3 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से किरण नंदु मल्होत्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 715 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से राजेश जायसवाल को 574 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-4 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से मयूरेश केशरवानी बंटी विजयी घोषित हुए, उन्हें 591 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ईश्वर देवांगन को 537 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-5 अकबर गंज वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शांति लक्ष्मण मालाकार विजयी घोषित हुई, उन्हें 1488 मत प्राप्त हुए। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्या कहार को 632 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-6 डॉ.राधाकृष्णन वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामप्रसाद यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 577 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से गणेश राम खर्रा को 265, निर्दलीय गेसदार महंत को 30 एवं निर्दलीय सविता सारथी को 68 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुनील यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 332 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से अजय गोपाल यादव को 192 एवं निर्दलीय त्रिलोचन सुनील यादव को 125 मत प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक-8 शहीद भगत सिंह वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शुभम बाजपेयी विजयी घोषित हुए, उन्हें 1038 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से मनोज कुमार जायसवाल को 620 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-9 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से अमित तिवारी रिंकु विजयी घोषित हुए, उन्हें 793 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रभा सूरज तिवारी को 595 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-10 मौलाना आजाद वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामनाथ सिदार विजयी घोषित हुए, उन्हें 726 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से संजय सोरेंग को 261 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-11 महात्मा गांधी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सरिता शंकर चन्द्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 730 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से नीलिमा सोना यादव-182 एवं निर्दलीय दंतेश्वरी विकास यादव को 250 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-12 डॉ.राजेन्द्र प्रसाद में वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गीता महेन्द्र थवाईत विजयी घोषित हुई, उन्हें 672 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से कु.ज्योति धनुषधारी आदित्य को 550 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-13 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्येन्द्र सिंह बरगाह (बाटा) विजयी घोषित हुए, उन्हें 1077 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अविनाश पुरी गोस्वामी-298, निर्दलीय चन्द्रभान तिवारी गुरूजी-15 एवं निर्दलीय जितेन्द्र जीतू गुप्ता को 67 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-14 डॉ.भीमराव अम्बेडकर वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजीता सिंह सरिता विजयी घोषित हुई और उन्हें 534 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी से निर्मला गोलू यादव को 447 मत मिले।

वार्ड क्रमांक-15 डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती सोनी अजय बंजारे विजयी घोषित हुई और उन्हें 723 मत मिले। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से दुजबाई मनहर-60 तथा निर्दलीय तिलोत्मा चौहान को 65 मत मिले।

#sarangarhnagarpalikachunav2021

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES