// तहसील ब्यूरो मनीष लोधी की रिपोर्ट//

आज बंडा मैं विधायक कार्यालय मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 137 वे स्थापना दिवस मनाया गया

 दिनांक 28 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार को विधायक कार्यालय बण्डा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर बण्डा विधायक तरवर सिंह बंटू भैया के नेतत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गये गया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संतोष सराफ ने किया। माननीय बण्डा विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस एक दल ही नहीं है एक विचार और आन्दोलन का नाम है, कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री रहते हुये श्रीमती इंदिरा गांधी व श्री राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। 
कांग्रेस नेता सतीष यादव व श्याम करवरिया ने भी अपना उद्बोधन दिया इस अवसर पर राकेश जैन, भूपेन्द्र सिंह एड.,पी.डी.तिवारी, कदीर खान पापेट, चांद खां, मुकेश जैन, दिनेश रावत, राजेन्द्र सिंह मगरधा, जयराम यादव, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह डिलाखेडी, गिरीश विश्वकर्मा, सुधार श्रीवास्तव, कनई सिंह गनयारी, राकेश उपाध्याय,अमर गुप्ता,संतोष यादव,धर्मेन्द्र सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES