भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया है। जहर खाने वालों में दो महिलाएं, दो बालिकाएं हैं। पुलिस ने गंभीर हालत में सभी को पटेल नगर इलाके के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां 16 वर्षीय पूर्वी और 80 वर्षीय नंदनी जोशी की मृत्यु हो गई।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि अशोक विहार कालोनी में रहने वाले संजीव जोशी मैकेनिक हैं। वह अपनी मां नंदनी जोशी, पत्नी अर्चना, दो बेटियों ग्रिश्मा, पूर्वी के साथ रहते हैं। पुलिस को गुरुवार-शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे इसकी जानकारी मिली थी कि पांच लोगों ने चूहा मार जहर खा लिया। पुलिस अस्पताल पहुंचकर लोगों के बयान ले रही है। फिलहाल जहर खाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को पारिवारिक कलह की आशंका है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES