रोशन कुमार सोनी
मो - 7440966073दुर्ग: भिलाई में पुलिस कॉन्स्टेबल ने 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। घटना 12 अक्टूबर की है। महिला दो बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा।
एक टिप्पणी भेजें