प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा क्षेत्रों में 30 को मतदान; 2 को मतगणना
सागर से विपिन दुबे 
भाजपा के लिए प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र के चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है ! इन उपचुनाव में जहां सरकार की साख दांव पर लगी है वही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आगामी समय में होने वाली चुनाव में भी इसका खासा असर पड़ेगा! जीत के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी काबीना मंत्री एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं ! हालांकि उपचुनाव के बीच एक कांग्रेस विधायक का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि भी है!! राजनीति की जमीन पर जीत का चौका और छक्का लगाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री सहित शिवराज के सभी मंत्री मैदान में है! चुनाव प्रचार थम गया है: अब घर-घर संपर्क करने की बारी है ! जनता बताएगी 30 को वह क्या करेगी और उसने क्या किया 2 तारीख को प्रदेश के सामने सरकार लेखा जोखा होगा! सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल रखने वाले तथा सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खासम-खास माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्रसिंह को एक बार फिर चुनाव का संयोजक बनाकर पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है! सभी सीटों पर भाजपा की चुनावी मंत्रणा होने के बाद हर बड़े नेता को जीत की जिम्मेदारी दी गई है! प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मंत्री भूपेंद्र सिंह इस चुनाव में सभी सीटों पर जीत का सिक्सर लगाने की तैयारी कर रहे हैं!!साल 2020 में प्रदेश के 28विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में 19 सीटें भाजपा ने जीती थी! उस उप चुनाव में भी मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव प्रबंधन का काम सौंपा गया था! हालांकि दमोह सीट हारने के बाद भी इस बार हो रहे उपचुनाव में आलाकमान ने फिर श्री सिंह पर भरोसा जताया है! मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सहित पृथ्वीपुर; रेगांव और जोबट विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को उपचुनाव के वोट पड़ेंगे तथा 2 नवंबर को मतगणना होगी!! मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्र और खंडवा लोकसभा की जानकारी उस गहराई तक मापी है जो चुनाव के लिए एक अहम कड़ी मानी जाती है ! जैसे -उस क्षेत्र में कितने मतदाता महिला-पुरुष हैं किस जाति के हैं; भजन मंडली कितनी है: समाजसेवी कितने हैं आदि जानकारी और आंकड़े आते ही उन्होंने जीत की विशात बिछाना शुरू कर दी है! मंत्री भूपेंद्र सिंह इस उपचुनाव को युद्ध की तरह लड़ने के लिए रोजाना मीटिंग कर रहे हैं यहां तक की इस महीने नवरात्र के बीच अपने निवास सागर भी नहीं आए! इस संबंध में श्री सिंह से जब बात की उन्होंने कहा -हम चारों सीट जीत रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए सोपान तय किए हैं ! गौरतलब है आलाकमान की नजरों में मंत्री भूपेंद्र सिंह का कद चुनाव मैनेजमेंट विशेषक के रूप है!
इससे पहले हुए उपचुनाव में और सागर में हुए सांसद-महापौर चुनाव में भी मंत्री सिंह को चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया था और उन्होंने अपना दायित्व बखूबी निभाकर यह सीटें भाजपा के खाते में डाली थी! हालांकि उपचुनाव में दमोह सीट से भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा था!

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES